कोंच-उरई। कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम पहाडगांव में आज पैंतीस वर्षीय युवक की कुंये में गिर कर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कुंये से बाहर निकलवा कर पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा है। मिली जानकारी के मुताबिक पहाडगांव में आबादी से फर्लांग भर दूर एक कुंआ है जिसमें आज गांव के ही निवासी मोहरसिंह पुत्र घनश्याम का शव उतराता दिखा। जब खबर गांव पहुंची तो मृतक का भाई रामबाबू मौके पर पहुंचा और उसी ने पुलिस को सूचना दी। एसओ प्रभुनाथ सिंह ने मौके पर पहुंच कर शव को कुंये से बाहर निकलवाया और पंचायतनामा भर कर पोस्टमॉर्टम के लिये भिजवा दिया है। बताया गया है कि युवक पिछले दो दिन से लापता था। शव के साथ कुंये में रस्सी में बंधी पानी की एक बोतल भी मिली है लेकिन फिलहाल यह अनुमान लगाना मुश्किल है कि युवक के साथ यह हादसा कैसे घटा। मृतक के परिजनों की ओर से अभी किसी प्रकार की तहरीर नहीं आई है।







Leave a comment