उरई। प्रदेश में भले ही योगी शासन कानून व्यवस्था होने का दावा कर रहा हो। लेकिन उन दावों में सच्चाई कितनी है। इसका उदाहरण आये दिन हो रहीं संगीन घटनायें है। एक बार फिर योगी के पुलिस प्रशासन को चुनौती देते हुए बदमाशों ने जनपद जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र में वकील के घर डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं जब उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो परिवार के एक सदस्य पर कुल्हाड़ी से हमला करते हुए भाग गया। इसकी सूचना डायल-100 पुलिस को दी गई। लेकिन वह अपनी वसूली के कारण मौके पर नहीं पहुंची। सुबह जब इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को हुई तो वह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी कर कार्रवाही की।
जनपद जालौन के रामपुरा थानान्तर्गत जगम्मनपुर निवासी सुबोध पांडे वकील है। उनके परिवार सभी भाई एकजुट होकर रहते है। जिस कारण परिवार में तकरीबन 35 सदस्य है। सुबोध पांडे के अनुसार प्रतिदिन की भांति रात्रि में सभी ने खाना गया। इसके बाद अपने-अपने कमरें में सोने चले गये।
मध्य रात्रि के बाद अचानक बदमाश उनके मकान में घुसे और चोरी करने लगे। इसी दौरान आहट मिलने पर परिवार का एक सदस्य नींद से जागा और उसने बदमाशों को देखकर शोर मचाया। इस पर बदमाश उस पर कुल्हाड़ी से हमला करते हुए भाग गये। इसकी सूचना यूपी डायल-100 पुलिस को दी गई। पुलिस ने सूचना को गम्भीरता से नहीं लिया। जिस कारण बदमाश मौका पाकर काफी दूर भागने में सफल हो गये। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों और थाने की पुलिस को हुई तो वह मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने मामले की जानकारी कर कार्रवाही शुरु कर दी।





Leave a comment