उरई। सीएम योगी के कड़े आदेश को धता बताकर जिले में पुलिस और प्रशासन की मिली भगत से धड़ल्ले से ओवर लोड ट्रक गुजारे जा रहे हैं। इन चर्चाओं के तूल पकड़ने से शीर्ष स्तर तक जब इसकी जानकारी पहुंची तो सत्ता सदन की भृकुटियां टेड़ी हो गईं। जिसके बाद सोमवार को परिवहन और पुलिस विभाग ने ओवर लोड ट्रकों के खिलाफ कुठौंद थाना क्षेत्र में महाअभियान चलाकर तूफान मचा दिया। इस अभियान में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन धनवीर यादव, कुठौद के थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार और शंकरपुर चैकी इंचार्ज बृजेश यादव शामिल हुए। इसके अलावा एट टोल प्लाजा, कोंच और जालौन में भी ओवर लोड ट्रकों की आकस्मिक चैकिंग की गई। इसमें 41 ओवर लोड ट्रकों का जबकि दो ट्रक सीज कर दिये गये। परिवहन विभाग के सूत्रों के मुताबिक इस दौरान 10 लाख 43 हजार रुपये का राजस्व वसूला गया है।






Leave a comment