कुठौंद-उरई। थाना क्षेत्र के हदरुख में स्वास्थ्य उपकेंद्र की खिड़की तोड़कर चोर सामान पार कर ले गये। थाना क्षेत्र के सबसे बड़े गांव में हदरुख का नाम सर्वोपरि शुमार है। जिसकी वजह से हदरुख में पुलिस चैकी भी स्थापित की गई है। लेकिन पुलिस चैकी होने के बावजूद आराजक तत्वों में कोई खौफ नही है। बीती रात अराजक तत्वों ने गांव के मातृ एवं शिशु कल्याण केंद्र की खिड़की तोड़ दी और अंदर घुसकर वहां का सारा सामान निकाल ले गये। पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है।

Leave a comment