उरई। जिले के नेता को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी मे राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी मिली है। जिससे शीर्ष पर जिले की बात वजनदारी से सुने जाने की आशा बंध जाने के कारण यहां के लोग जोश से भर गये हैं। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री राजेश सिंह सेंगर का नई जिम्मेदारी संभालने के बाद पहली बार जनपद आगमन पर कालपी सेतु  स्थित प्रवेश द्वारा से ही जिस तरह का अभूतपूर्व स्वागत हुआ उससे यही स्थिति जाहिर हुई है। जिले के भाजपा नेता पार्टी की सत्ता आ जाने के बावजूद हाशिये पर थे जिसके कारण जनपद के लोगों को सत्ता के दिनों जैसी अनुभूति करना दुस्कर हो रहा था। इस बीच पार्टी के किसान मोर्चा में राजेश सिंह को उनकी संगठन के लिए लंबी सेवाओं को देखते हुए राष्ट्रीय मंत्री के ओहदे से नावज दिया गया। जिससे उनके समर्थक खुशी से फूले नही समाये हैं। कालपी में यमुना सेतु पर जिले में प्रवेश करते ही उन्हें फूलमालाओं से लादकर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया। इस दौरान दिनेश चैधरी, अमित पांडेय, राघवेंद्र सिंह, जीतू तिवारी, सुनील गुप्ता, भारत सिंह यादव, सुबोध द्विवेदी, महेश गुप्ता, अशोक बाजपेयी, अरविंद राठौर, संदीप शर्मा, अलखराम पाल, संजय सोनकर, श्रीकिशन गौतम, राजेश द्विवेदी, राजीव पुरवार, अखिलेश तिवारी आदि लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे। इस अवसर पर राजेश सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के एजेंडें में किसानों का हित सबसे शीर्ष पर है। इसलिए केंद्र और प्रदेश की सरकार ने किसानों की सुविधा व मुनाफे के लिए अप्रत्याशित कदम उठाये जा रहे हैं। जिससे उनका भरपूर समर्थन भाजपा की सरकारों को मिल रहा है।

Leave a comment