उरई। विश्व हिंदू परिषद से संबंधित आनुषागिंक इकाइयों का पुनर्गठन किया गया है। इसका एलान विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह चैहान व मंत्री बलवीर सिंह जादौन ने किया। पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण घोषणा में मनुराज तिवारी को बजरंग दल का नया जिला संयोजक मनोनीत किया गया है। इंद्रपाल सिंह चैहान ने बताया कि अखिलेश दुबे डीहा को बजरंग दल की जिम्मेदारी से मुक्त कर अब जिला गौ रक्षा प्रमुख का गुरुतर दायित्व सौंपा गया है। इसी के साथ सुमन गोस्वामी को मातृ शक्ति की जिला संयोजिका बनाया गया है। राकेश सिंह परिहार बजरंग दल के नगर अध्यक्ष बनाये गये हैं। उनके अलावा अरविंद अनुरागी, मोनू पंडित, सौरभ साहू, शिवांशू श्रीवास आदि को भी कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है। उल्लेखनीय है कि मनुराज तिवारी को सपा शासन में हिंदू अस्मिता के लिए संघर्ष करने की वजह से जेल में डाल दिया गया था और उन पर रासुका थोप दी गई थी। व्यवस्था बदलने के बाद उन्हे इसी उत्पीड़न का पुरस्कार देने की कोशिश की गई है।

Leave a comment