कोंच-उरई। कोंच तहसील क्षेत्र के कस्बा नदीगांव निवासी वीरेन्द्र खरे के होनहार बेटे नीरज खरे की नियुक्ति मुख्यमंत्री सचिवालय लखनऊ में होने पर उनके इष्टमित्रों तथा क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है। गौरतलब है कि नीरज का चयन पीसीएस परीक्षा के द्वारा समीक्षा अधिकारी के पद पर हुआ है लेकिन अभी तक उन्हें विभाग आवंटित नहीं किया गया था। अब उत्तरप्रदेश शासन द्वारा उन्हें लखनऊ सचिवालय में फूड एवं सप्लाई विभाग में समीक्षा अधिकारी पद पर नियुक्ति दे दी गई है। इससे पूर्व नीरज कानपुर की ऑर्डनेंस फैक्ट्री में बरिष्ठ ऑडीटर के पद पर कार्यरत थे। इस नई नियुक्ति पर अतुल सोनी, अखिल सोनी, आनंद खरे, अविनाश खरे, मनोज खरे, तिलक खरे, ऋषभ खरे, सत्येन्द्रमोहन शर्मा सहित दर्जनों लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुये उन्हें शुभकामनायें दी हैं।

Leave a comment