कोंच-उरई। आज पूर्व सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव के पिता स्व. ठाकुरदास यादव की पुण्य तिथि पर बरिष्ठ सपा नेता सरनामसिंह यादव ने बल्दाऊ धर्मशाला में दरिद्र नारायण सेवा समिति के तत्वाधान में चलने बाले भंडारे में गरीबों को भोजन कराया। संस्था संयोजक कढोरेलाल यादव ने कहा कि यह संस्था नित्य प्रति समाज के उदारमना लोगों के सहयोग से गरीबों के लिये भंडारा चलाती है और लोग यहां आकर दरिद्र नारायणों की सेवा का पुण्य फल प्राप्त करते हैं। आज ही कृष्णकुमार दुवे की पौत्री और अंजली व सुधीर दुवे गुरावती बाले की बेटी जान्हवी के चैथे जन्मदिन पर उनके परिजनों ने भी गरीबों को भोजन कराया। इस दौरान दीपू अग्रवाल, आलोक शर्मा, राजू मिश्रा, छोटू इकडया, संजीव दुवे, सुधांशु सिंह, कल्लू टॉप, प्रदीप अग्रवाल आदि मौजूद रहे।






Leave a comment