कोंच-उरई। बालिकाओं की उच्च शिक्षा के नगर के एक मात्र अशोक शुक्ला महिला महाविद्यालय के प्रबंधक विपिन शुक्ला ने कहा है कि आज के दौर में महिलाओं और बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षा को लेकर अभिभावकों की चिंता जायज है, ऐसे में अशोक शुक्ला महिला महाविद्यालय की स्थापना महिला शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी। यह बात उन्होंने महाविद्यालय में बुलाई गई प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कही।
महाविद्यालय के प्रबंधक विपिन शुक्ला ने कहा कि महाविद्यालय की स्थापना नगर व क्षेत्र की बालिकाओं की उच्च शिक्षा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये की गई है। नगर में पिछले काफी समय से प्रथक् महिला महाविद्यालय की स्थापना की जरूरत जताई जाती रही है क्योंकि यहां बैसे तो तमाम महाविद्यालय अस्तित्व में हैं लेकिन महिलाओं के लिये अलग से कोई कॉलेज नहीं था जिसके चलते तमाम अभिभावक अवपी बच्चियों को आगे की शिक्षा दिलाने में खासे उदासीन रहे हैं। इस कमी को निश्चित रूप से अशोक शुक्ला महिला महाविद्यालय पूरा करने में पूरी तरह सक्षम साबित होगा। उन्होंने बताया कि उनके चाचा पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक शुक्ला अपने जीवन काल में ही इस कमी को दूर करने के लिये काफी प्रयासरत रहे लेकिन उनके असमय निधन से वह सपना अब जाकर साकार हुआ है। उन्होंने अभिभावकों को भरोसा दिया है कि महाविद्यालय प्रशासन और प्रबंध समिति बालिकाओं की सुरक्षा का गुरुतर भार ग्रहण करते हुए उन्हें बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए प्रयास करते रहेंगे। इस दौरान प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष शेखर शुक्ला, प्राचार्या डॉ. नीता रेजा, कोऑर्डीनेटर अभिषेक रिछारिया आदि मौजूद रहे।

Leave a comment