उरई । डी वी कालेज में प्राचार्य डॉ राजेश पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य में आज से मनाये जाने वाले स्वच्छता पखवारे के सिलसिले में सेमीनार का आयोजन किया गया जिसे विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ आनंद खरे और डॉ राजेश पालीवाल ने भी संबोधित किया । इसमें राष्ट्रीय सेवा योजना की सभी इकाइयों के स्वयम सेवकों ने प्रतिभाग किया ।

प्राचार्य और वरिष्ठ प्राध्यापकों ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पखवारे के दौरान प्रतिदिन समय से महाविद्यालय में उपस्थित हो कर साफ़ सफाई के प्रतिमान स्थापित करने की अपील की । एन एस एस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ नगमा , डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव , डॉ गिरीश श्रीवास्तव और मलखान सिंह ने भी स्वयम सेवकों को स्वच्छता के विषय में अभिनव जानकारियाँ दे कर उन्हे रोमांचित और प्रेरित किया ।

 

Leave a comment