
उरई। तहसील दिवस में प्राप्त समस्त शिकायतों एवं समस्याओं का निस्तारण विभागीय अधिकारी समय सीमा के अन्दर अनिवार्य रूप से करायें।
उक्त बात जिलाधिकारी नरेन्द्र शंकर पाण्डेय ने माधौगढ़ में तहसील सभागार में उपस्थित जनपद स्तरीय अधिकारियों से कही। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में जो शासनादेश जारी किया गया है उसकी प्रति अधिकारियों को प्राप्त करा दी गई है। इसलिए अधिकारी इसका अध्ययन बारीकी से कर लें और शासनादेश में दिये गये निर्देशों के अनुसार कार्यवाही करते हुए गुणवत्ता के साथ शिकायतों का निस्तारण करें। इसकी फीडिंग आन लाइन उसी दिन की जाती है। जिसे शासन स्तर पर भी देखा जाता है और शिकायत कर्ता से सीधे बात कर पूछा जाता है कि आपकी शिकायत का निराकरण हो गया है या नहीं। इसलिए इसमें कोई कलाकारी करके अपनी नौकरी संकट में धकेलने का जोखिम मोल न लें । सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 196 शिकायतें विभिन्न विभागों की प्राप्त हुई तथा 13 का निस्तारण मौके पर किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, डीएफओ बीआर अहिरवार, सीएमओ डा. अल्पना बरतारिया, डीडीओ मिथलेश कटियार, पीडी रामसेवक, उपजिलाधिकारी माधौगढ प्रदीप कुमार, तहसीलदार इंद्रपाल, नायब तहसीलदार विपिन, एसडीओ सतेन्द्र प्रताप सिंह, एबीएसए कमलेश गुप्ता, उपनिदेशक कृषि प्रसार अनिल पाठक,़ बीएसए भगवत पटेल , कोतवाली प्रभारी निरीक्षक माधौगढ, आरके सिंह, थानाध्यक्ष रामपुरा मिथलेश कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।






Leave a comment