उरई। देश को डिजिटल इंडिया बनाने के लिए केन्द्र सरकार की ओर मुहीम चलाई जा रही है। जिसे आगे बढ़ाते हुए आज बुन्देलखंड के छोटे से जनपद जालौन के उरई शहर में ऐसे ही एक एप को बनाया गया है। जिसका उद्घाटन वरिष्ठ पत्रकार और झांसीटाईम्स डॉट कॉम व जालौन टाईम्स के सम्पादक केपी सिंह ने फीता काटकर किया। बताया जा रहा है कि इस एप के माध्यम से भुगतान करने पर कई शानदार ऑफर मिलेगें।

इस एप को बनाने वाला कोई और नहीं बल्कि बुन्देलखण्ड के छोटे से शहर उरई के रहने वाल राहुल तोमर हैं। उन्होंने (हिन्दुस्तान का प्रथम आधुनिक एप) ब्राइट इण्डिया वॉलेट एप के नाम से इस एप को बनाया है। बताया गया है कि ब्राइट इण्डिया वॉलेट एप से ग्राहक घर बैठे मोबाइल का रिचार्ज, डी.टी.एच.रिचार्ज, बिजली व पानी के बिल का भुगतान, गैस का पेमेन्ट, मनी ट्रान्सफर जैसे सभी प्रकार के ऑनलाइन भुगतान की सुबिधा का लाभ ले सकता है। इस एप का प्रयोग करने वालों को सुविधा के साथ-साथ आकर्षक ऑफर का भी लाभ मिलेगा।

इस मौके आर .के .पाण्डेय, प्रमोद गुप्ता, कालिदास तिवारी, दिनेश जैसारी, पुष्पेन्द्र यादव, मतलूब चंदेल, ब्रम्हा सिंह चौहान, प्रशांत, मोहितपाल, विजय सिंह चौहान, वाली खान, विनोद कुशवाहा आदि मौजूद रहे ।

Leave a comment