कालपी(उरई )। नगर पालिका परिषद कालपी के प्रशासक तथा अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे ने बताया कि नगर की सीमा के अंतर्गत अवैध कब्जों को ध्वस्त करने का अभियान दो चरणों में अगस्त महीने में चलाया जाएगा। इसके लिए अवैध कब्जे धारकों को चिन्हित चार हजार स्थानों से आक्रमण हटाने के लिए पालिका प्रशासन ने नोटिस थमा दिए है। प्रशासक तथा ईओ ने अवगत कराया कि मुख्य बाजार तथा कालपी की मुख्य सड़कों के किनारे 228 स्थाई तथा अस्थाई अवैध कब्जों को चिन्हित किया गया है। सभी कब्जे धारकों को नगर पालिका अधिनियम 1916 की धारा 211 के अंतर्गत नोटिस भेजने की कार्यवाही की गई है । सड़क नाले-नालियों तालाबों सरकारी जमीनों में अवैध कब्जेदारों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। प्रथम चरण में सड़क के किनारों के स्थाई तथा अस्थाई अवैध कब्जों को जेसीबी मशीन से हटाने की कार्यवाही की जाएगी। इसलिए सभी लोग खुद अपने-अपने स्थाई तथा अस्थाई अवैध कब्जे को हटा ले। पालिका प्रशासक के मुताबिक नजूल की भूमि, सरकारी जमीन, वन विभाग की जमीन के अवैध 3640 कब्जे धारकों को चिन्हित कर दिया गया है। अधिशाषी अधिकारी एसके दोहरे ने बताया कि दूसरे चरण में सभी 3640 अवैध कब्जे धारकों के खिलाफ जबरदस्त अभियान चलाया जाएगा।






Leave a comment