कालपी(उरई )। सवा साल से रिक्त चल रहे जल संस्थान के अवर अभियन्ता ने मंगलवार को चार्ज लिया।

जल संस्थान इकाई के अवर अभियंता पद पर शासन के द्वारा अवर अभियंता सभापति सिंह यादव को तैनात कर दिया गया है। नवागंतुक अवर अभियंता को कालपी के अलावा उसर गांव, न्यामतपुर तथा सिरसा कलार की जल कल इकाइयों का चार्ज भी विभाग के द्वारा सौंपा गया है। हाल ही में आयोग से चयनित होकर आये अवर अभियंता ने विधायक एवं उपजिलाधिकारी सतीश चंद्र तथा सीओ सुबोध गौतम, घुुमंतू हसंतू क्लब के अध्यक्ष समेत नगर के समाजसेवियों से मुलाकात की।  अवर अभियंता ने भरोसा दिलाया कि नगर  में सभी दर्जन नलकूपों का उचित ढंग से प्रबंधन तथा संचालन करना मेरी प्राथमिकता रहेगी। नवांगतुक जेई ने बताया कि  जिन-जिन स्थानों में पाइप लाइन की लीकेज या अन्य कोई समस्या है तो संबंधित उपभोक्ता अपनी समस्या को किसी भी समय अवगत करा सकते है समस्या का निदान गतिशीलता से कराया जाएगा। विदित हो कि इंजीनियर बीडी बर्मा के रिटायरमेंट के बाद जल संस्थान के अवर अभियंता का पद सवा साल से खाली चल रहा था।

 

 

Leave a comment