
उरई । बैंक द्वारा न्यूनतम बैलेंस और तीन से अधिक बार लेन-देन सहित तमाम बहानों से गरीब खाताधारकों से शुरू की गई मनमानी कटौती के ख़िलाफ़ आक्रोश जताते हुए स्वराज अभियान संगठन के कार्यकर्ताओं ने आज कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से एक ज्ञापन प्रधानमंत्री को भेजा ।

उन्होने कहा कि राष्ट्रीयकरण के बाद सार्वजनिक बैंकों के माध्यम से गरीबी हटाने का जो अभियान छेड़ा गया था उसके तार्किक परिणति पर पहुँचने का इंतजार किए बिना पुरानी व्यवस्था की ओर लौटने का उपक्रम शुरू कर दिया गया है जो कि लोकतान्त्रिक लक्ष्यों के साथ विश्वासघात का परिचायक है । पूंजीपतियों के हितों को बैंकिंग सिस्टम के माध्यम से बढाबे की नीतियाँ उजागर हो कर सामने आ रहीं हैं । ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष पंकज सहाय के साथ महामंत्री नरेंद्र प्रताप सिंह , सत्येन्द्र सिंह , शैलेन्द्र सिंह , लाखन सिंह , कार्तिक वर्मा , देवेन्द्र कुशवाहा , कृष्ण कुमार प्रजापति , रोहित यादव , प्रेम नारायण अहिरवार , मुन्नालाल आदि शामिल थे ।






Leave a comment