
उरई । पंडित दीनदयाल उपाघ्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में कदौरा मंडल के कस्बा कदौरा में रक्त परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह राजपूत , विशिष्ट अतिथि के रूप में युवा भाजपा नेता एवं रक्त परीक्षण अभियान के मंडल प्रभारी राघव अग्निहोत्री और मंडल अध्यक्ष कदौरा जगदीश पाल उपस्थित रहे ।
जिसमें मंडल कदौरा के सभी पदाधिकारियों , बूथ के सभी सदस्यों व सैकड़ो कार्यकर्ताओ का रक्त परीक्षण किया गया। मंडल महामंत्री जगत नारायण विश्वकर्मा,नगर अध्यक्ष रवि शिवहरे,राम शंकर कठेरिया,अंकित शुक्ला,साधू सिंह राजावत, नरसिंह सिसोदिया,सौरभ सिंह,हिमांशु सिंह,रमाकांत इटौरा,नितिन कुमार आदि की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही ।






Leave a comment