
उरई। 16 वर्षीय किशोर की विद्युत करंट से मौत हो गई । कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला तिलक नगर में मृत किशोर साउंड सर्विस की दुकान पर नौकरी करता था । आज दुकान पर काम करते समय वह विद्युत करेंट की चपेट में आ गया । करेंट इतना तेज था कि मौके पर ही उसके प्राण पखेरू उड़ गए । खबर पा कर पहुँची पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है ।






Leave a comment