उरई। कालपी में यमुना पुल से छलांग लगा कर जान बूझ कर जान देने वाले आदमी की पहचान होम गई है । साथ ही उनके आत्मघात की वजह भी सामने आ गई है ।

हालांकि मृतक का शव नदी बाढ़ से उफनाने के कारण अभी तक नहीं तलाशा जा सका है लेकिन घर वालों ने पुल पर उनकी छड़ी देख कर पहचान लिया ।

मृतक कदौरा ब्लाक के सुरौला गाँव के पूर्व प्रधान प्रेम शंकर शुक्ला थे । परिजनों के मुताबिक कालपी में मुहल्ला राव गंज में लंका मीनार के पास काफी दिनों से रह रहे थे । इस बीच वह बीमार पड़ गए थे । इलाज में काफी रुपया खर्च हो जाने पर भी उन्हे राहत नहीं मिली जिससे वे डिप्रेशन की हद तक परेशानी में घिर गए ।

इसी मनोदशा में वे आज छड़ी ले कर घर से निकले और पुराने यमुना पुल पर पहुँच कर उन्होने उफनाती नदी में छलांग लगा दी । इस बीच नदी में उनके शव को खोज कर निकालने की कवायद अभी जारी है ।

Leave a comment