उरई । जालौन कोतवाली पुलिस ने बुधवार की शाम कमाल तो अच्छा दिखाया लेकिन जुए के इतने बड़े फड से एक दर्जन खिलाड़ियों के बीच सिर्फ 4 हजार की बरामद रकम उसकी कार्यप्रणाली को संदेह की खाई में धकेल रही है ।

मुखबिर से मिली सटीक सूचना के बाद ग्राम सींगपुरा में पुलिस ने जुए के एक बड़े अड्डे पर इतनी सधी दविश दी कि जुआ संचालक का टोही नेटवर्क फेल हो गया और किसी को भाग निकलने का मौका नहीं मिल पाया । पर पुलिस की कारगुजारी खोदा पहाड़ निकली चुहिया साबित होने से सारा मजा किरकिरा हो गया । कहने को पुलिस ने एक दर्जन जुआरी दबोचे लेकिन सब की नंगा झोरी में उसे केवल 4100 रुपये ही हाथ लग सके । यह बात किसी को हजम नहीं हो रही ।

Leave a comment