उरई। कालपी थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय अधेड़ ने पुल से यमुना नदी में छलांग लगा दी। लोगों ने इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त व्यक्ति की गोताखोरों की मदद से तलाश शुरु कर दी।
जनपद जालौन के कालपी थाना क्षेत्र में स्थित युमना पुल से प्रतिदिन की भांति आज भी राहगीरों का आवागमन बना हुआ था। इसी दौरान एक 50 वर्षीय अधेड़ भागता हुआ वहां नजर आया और उसने पुल से यमुना नदी में छलांग लगा दीबाढ़ के कारण वह कुछ ही देर में नदी की अतल गहराइयों में विलीन हो गया । सूचना पा कर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरु कर दी। समाचार लिखे जाने तक उसका शव बरामद नहीं किया जा सका था ।






Leave a comment