
उरई । भारतीय जन नाट्य संघ इप्टा, प्रगतिशील लेखक संघ उरई के संयुक्त तत्वाधान में मुंशी प्रेमचंद की 137वी जयंती का आयोजन गांधी इंटर कॉलेज के पंत हाल में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ रविकांत असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी विभाग लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ उपस्थित रहे । उन्होने मुंशी प्रेमचंद के साहित्य पर विस्तार से चर्चा में बताया कि नव उदारवाद के दौर में भारतीय किसान की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। वह अब किसान से मजदूर बनने के लिए अभिशप्त हो गए हैं ।प्रलेस के अध्यक्ष डॉक्टर रामाधीन ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद के साहित्य में भारतीय मनोविज्ञान को करीब से देखा गया । उन्होने समाज को आदर्शोन्मुखी बनाने के लिए साहित्य की रचना की। इप्टा अध्यक्ष देवेंद्र शुक्ला ने कहा कि प्रेमचंद ने अपने साहित्य में भारतीय समाज में व्याप्त कुरीतियों ,धार्मिक अंधविश्वास, कर्मकांडों का तीखा विरोध किया ।

कार्यक्रम की शुरुआत इप्टा गीत से हुयी| कहानी ईदगाह पर दिव्यांशी द्वारा मार्मिक एकल अभिनय प्रस्तुत किया गया | इप्टा महासचिव राज पप्पन ने कबीर की रचना ‘का तन मांजता रे एक दिन माटी में मिल जाना’ प्रस्तुत की । इप्टा रंगकर्मी प्रदीप द्वारा एक कलाकार की व्यथा का मंचन किया गया ।
सांस्कृतिक साहित्यिक एवं सामाजिक सरोकारों के लिए प्रतिबद्ध डॉक्टर रविकांत द्वारा संपादित त्रैमासिक पत्रिका ‘अदहन’ का विमोचन डॉक्टर स्वाति राज , कविता वर्मा , लखन लाल पाल ,धर्मेंद्र कुमार, कामरेड कैलाश पाठक , सुरेंद्र सिंह, मुन्ना लाल नामदेव ,रमेश चंद्र वर्मा ,अमजद आलम ,राज कुमार सिंह ,आलोक खरे ,धनीराम आदि ने किया|
श्री गांधी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिक्षाविद् समाज सेवी एवं कला साहित्य में अपना योगदान देने वाले डॉक्टर रवि शंकर अग्रवाल को इप्टा उरई ने प्रेमचंद साहित्य सम्मान देकर अलंकृत किया जिसमें भागवत पटेल जिला विद्यालय निरीक्षक जालौन, डॉक्टर रविकांत लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ ,राज पप्पन , मुन्नीलाल वर्मा जीआईसी प्रधानाचार्य ,आलोक , अशोक होतवाणी ,दयाशंकर यादव, मुकेश बाबू सक्सेना , राजेश कोष्टा ,श्रीकृष्ण गुप्ता उपस्थित रहे । रामजीलाल पांडे बालिका इंटर कॉलेज, श्री गांधी इंटर कॉलेज , एस बी एस इंटर कॉलेज ,न्यू लाइफ पब्लिक स्कूल ,राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ,एस आर इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं को कई साहित्यकारों का साहित्य देकर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में निखिल वर्मा, दिलीप गुप्ता, अजय सिंह सेंगर, अवधेश शर्मा ,खुशबू ,दयाशंकर यादव, रामप्रकाश भास्कर ,राजकुमार सिंह ,शैलेश कुमार , जितेंद्र कुमार वर्मा ,मनोज राजपूत आदि शामिल थे।
कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन एकता उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने किया।






Leave a comment