कोंच-उरई । भारतीय जनता पार्टी के नेता समाजसेवी सुनील लोहिया ने कोंच से जुड़ी रेलवे की समस्याओं को लेकर एक पत्र क्षेत्रीय सांसद भानुप्रताप सिंह वर्मा और उत्तर-मध्य रेलवे इलाहाबाद के महाप्रबंधक को देते हुये अवगत कराया है कि सवारियां उतारने के लिये शटल को मुख्य प्लेट फार्म पर लिया जाए। कोंच-एट शटल का छठवां फेरा जो गत बर्ष से बंद चल रहा है, चालू किया जाए। कोंच के रेलवे प्लेट फार्म का सुंदरीकरण किया जाए।

समाजसेवी लोहिया का पूरा जोर कोंच-एट शटल का छठवां फेरा बढवाने पर है क्योंकि इसके बंद होने से यहां से बाहर जाने बाले यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यात्री प्रतीक्षालय न होने के कारण प्ररतीक्षारत यात्रियों को भी परेशानी हो रही है। उन्होंने नया सुसज्जित यात्री विश्रामालय बनबाने की आवश्यकता जताई है। यात्रियों को जन सुबिधा हेतु कोंच के प्लेट फार्म पर एक नया सुलभ शौचालय जिसमें मूत्रालय तथा स्नान घर की सुविधा हो, स्थापित किया जाना अति आवश्यक है। पेयजल की समुचित व्यवस्था न होने के कारण यात्रियों को भारी जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। नया हैंडपंप मय समरसेविल पंप के लगबाया जाए ताकि पानी की टंकी भरी जा सके और बाटर कूलर की भी आवश्यकता है।

 

Leave a comment