उरई । आचार्य नरेन्द्र्देव इंटर कालेज में मुख्य विकास अधिकारी एस पी सिंह के मुख्य आतिथ्य और जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल के विशिष्ट आतिथ्य में पर्यावरण संगोष्ठी और पौधरोपन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । वक्ताओं ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला वहीं विद्यालय के बच्चों ने लगभग 25 पौधे रोपित किए ।

कार्यक्र्म को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी एस पी सिंह ने कहा कि वृक्ष प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं । बिना वृक्ष के मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती । प्रकृति का संतुलन बनाये रखने  के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपन करना चाहिये । जिला  विद्यालय निरीक्षक भागवत पटेल ने भी पर्यावरण में पौधों के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला । प्रबंधक नमृता दीक्षित ने कहा कि पौधों से सकारात्मक विचारों का संचार भी होता है ।

कार्यक्रम में पूर्व ब्लाक प्रमुख सुदामा दीक्षित , प्रबंधकारिणी सदस्य महेश अग्निहोत्री , प्रधानाचार्य रवि प्रकाश राठौर ने भी संबोधित किया । गोष्ठी के उपरांत मुख्य अतिथियों , कालेज स्टाफ व छात्र – छात्राओं द्वारा 25 पौधे कालेज प्रांगण में रोपित किए गए । इस दौरान संतोष शुक्ला , शुभनेन्द्र पाण्डेय , सत्यनारायण यादव , नौशाद परवीन , टेकचन्द्र वर्मा , पुनीत भारती , राज चौहान , आवास द्विवेदी , निधि , श्रद्धा मौर्या ,शिव नरेश त्रिपाठी , परवेज़ अहमद , रामा खरे , राकेश , रवीन्द्र , राज , कमलाकांत , शादिक , धीरेन्द्र कुलश्रेष्ठ , वीरेंद्र वर्मा , सत्य प्रकाश द्विवेदी , अजय श्रीवास्तव , आशुतोष श्रीवास्तव , राहुल सिंह , रिंकू सेंगर , जीतू याज्ञिक , बुद्ध सिंह पटेल , पिनतू द्विवेदी आदि लोग उपस्थित रहे ।

 

Leave a comment