उरई । प्रदेश शासन ने आज 13 जिला बेसिक शिक्षाधिकारियों के तबादले की सूची जारी करते हुए जालौन में रिक्त चल रहे इस पद पर राजेश शाही को नियुक्त कर दिया है । राजेश शाही अभी लखनऊ में आर एम एस ए में बतौर सहायक निदेशक अटेच हैं ।
गौर तलब हैं कि पूर्व जिलाधिकारी संदीप कौर के समय हुए शिक्षक समायोजन घोटाले में पूर्व बी एस ए कमलेश ओझा को निलंबित किए जाने के बाद यह पद रिक्त हो गया था जिसमें तदर्थ व्यवस्था के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल को डी एम ने अतिरिक्त चार्ज दे दिया था । अब जिले को पूर्णकालिक बी एस ए मिल गया है ।






Leave a comment