
उरई। स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में तैनात सिपाही को बुधवार को ड्यूटी के समय अपनी राइफल चल जाने से गोली लग गई । प्रारभिक तौर पर इस घटना को आधिकारिक सूत्र हादसा बता रहे हैं । सिपाही को हालत नाजुक होने की वजह से कानपुर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है ।
स्टेट बैंक की मुख्य शाका के परिसर में आज अचानक फायर की आवाज से हड़कंप मच गया । इस घटना में बैंक की सुरक्षा में तैनात सिपाही विनोद कुमार यादव ( 47 वर्ष ) को गोली लगी है । उसे स्थिति गंभीर होने के कारण उपचार के लिए कानपुर ले जाया गया है । सूचना मिलने के बाद पुलिस के उच्चाधिकारी सिपाही को देखने अस्पताल पहुँचे और उसके इलाज के बारे में डाक्टरों से जानकारी ली । उन्होने बैंक में उस स्थान का भी निरीक्षण किया जहाँ सिपाही को गोली लगने का हादसा हुआ ।






Leave a comment