कोंच-उरई । महाराजा अग्रसेन जागरूक महिला मंडल के तत्वाधान में यहां बल्दाऊ धर्मशाला में हरियाली तीज कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कई प्रतियोगितायें तथा अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।

श्रावण मास में यहां अग्र समाज की महिला मंडल इकाई के तत्वाधान में आहूत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में डांडिया, अन्य बाल क्रीडायें तथा हाउजी जैसे कार्यक्रम संपन्न हुये। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि बीसा अग्रवाल समाज के अध्यक्ष की पत्नी गिरिजादेवी अग्रवाल ने कहा कि समाज में जागरूकता लाने के लिये इस तरह के आयोजन निश्चित रूप से वंदनीय हैं। उन्होंने कहा कि पर्वों और त्योहारों का आनंद ऐसे आयोजनों से और भी बढ जाता है। उन्होंने कहा कि महिलायें केवल चौका चूल्हे तक ही सीमित न रहें बल्कि ऐसी सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ चढ कर सहभाग करें और बच्चों को भी इस तरह की गतिविधियों में सक्रिय करें। संचालन कर रहीं मनीषा अग्रवाल ने बताया कि इस आयोजन में जो प्रतियोगितायें या अन्य कार्यक्रम कराये गये हैं उनकी सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें 96 महिलाओं और 66 बालिकाओं ने हिस्सेदारी की है। दीक्षा अग्रवाल, निशी अग्रवाल, चारु सर्राफ, किरन सर्राफ, सोनू सर्राफ ने नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान मीनू अग्रवाल, नीलू गिरवासिया, मंजू सर्राफ, सविता अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, निशी सिंघल, अनीता अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, एकता अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, सोनाली अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।

 

Leave a comment