उरई । जालौन में पुलिस ने जुआरियो के ख़िलाफ़ जोरदार मुहिम छेड़ रखी है जिसके सार्थक नतीजे सामने आ रहे हैं । चौकी पुलिस ने कोंच चौराहे पर अचूक दविश डाली जिससे चार जुआडियों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया ।
चौकी इंचार्ज अशोक पटेल के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में पकड़े गए जुआरियों के नाम सलमान निवासी तोपखाना , वाजिद निवासी तोपखाना , दाऊद निवासी रापटगंज और वाजिद निवासी कालपी बताये गए हैं । फड से लगभग 6 हजार रुपये बरामद किए गए ।






Leave a comment