उरई। बुन्देलखण्ड में जालौन जनपद के कालपी थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने डम्पर चालक को मारपीट कर लूट लिया। इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी कर कार्रवाही की।
गत देर शाम लगभग साढ़े आठ बजे कालपी थानान्तर्गत जोल्हूपुर हाईवे रोड चौरासी के समीप दो मोटरसाइकिल सवार लोगों ने डंपर को क्रमांक यूपी 93 एटी 8931 ने रोक लिया। इसके बाद उन्होंने चालक और क्लीनर को पीट-पीटकर घायल कर दिया। यह देख इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी।
चालक बृजमोहन और क्लीनर योगेन्द्र ने कोतवाली कालपी पहुंचकर इसकी लिखित शिकायत करते हुए बताया कि मोटरसाइकिल क्रमांक यूपी 92 के 8931 में सवार लोगों ने तमंचे की बट से उन पर हमला कर दिया। साथ ही 25000 रुपए लूटकर भाग गई।
प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता ने बताया कि मोटरसाइकिल पर डम्फर वालों के बीच विवाद हुआ। जिसमें दोनों के बीच मारपीट हुई तथा दोनों पक्ष के लोग घायल हुए डम्फर चालक कालपी आया तथा  मोटरसाइकिल सवार आटा थाने पहुंचे वहां उन्हें इलाज के लिए उरई के लिए कहा गया।

Leave a comment