उरई । अपने साथी पर झगड़े के दौरान गोली चला देने से हत्या के प्रयास के मुजरिम बनाये गए सिपाही को अदालत ने आज 5 वर्ष के कारावास की सजा सुना दी ।

स्थानीय जी आर पी थाने की बैरिक में गत 6 मई 2011 को 2 सिपाही झगड़ पड़े जिसमें एक सिपाही शिव बालक ने दूसरे सिपाही अरविंद पर गोली चला दी थी । नतीजतन शिव बालक के ख़िलाफ़ हत्या के  प्रयास का मुक़दमा चलाया गया । ईसी एक्ट की स्पेशल कोर्ट की पीठासीन अधिकारी रीता गुप्ता ने ट्रायल पूरा होने के बाद आज इसमें फ़ैसला सुनाया और शिव बालक को 5 वर्ष की कैद का ऐलान कर दिया ।

Leave a comment