उरई। सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रदेश की सड़कों को गढ्ढा मुक्त बनाने के दावों की पोल धीरे-धीरे खुलकर सामने नजर आने लगी है। डेढ़ माह में सड़कों की हालत खस्ता हो गई। इसका उदाहरण बुन्देलखंड में जनपद जालौन के कालपी थाना क्षेत्र में नजर आया। जहां सड़कें उखड़ गई।
मालूम हो कि बीते दिनों 14-15 जून की रात में लोक निर्माण विभाग खंड-3 के इंजीनियर तथा ठेकेदार द्वारा कालपी के मेन बाजार की डेढ़ किलोमीटर की सड़क को गड्ढा मुक्त कराया गया था। लेकिन एक महीना भी नहीं बीता कि सड़क में फिर से गड्ढे ही गड्ढे दिखलाई दे रहे हैं। जगह जगह गड्ढों में बरसात तथा नालियों का पानी बजबजा रहा है। राहगीरों को चलने में दिक्कत आ रही है। दिलचस्प बात यह है कि गड्ढा भरने के काम में किस मानक का प्रयोग किया गया जो गड्ढा मुक्त होते ही गड्ढा युक्त हो गए। स्थानीय लोगों की जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय तथा लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग है कि गड्ढा मुक्त कार्यों में लिप्त जिम्मेदार इंजीनियर के क्रियाकलाप की जांच कराकर प्रभावी कार्यवाही करें।साथ ही फिर से सड़क को गड्ढा मुक्त करने हेतु कार्य करा दे।






Leave a comment