उरई । जिलाधिकारी नरेन्द्र शंकर पाण्डेय ने उ0प्र0 सरकार की लघुसीमान्त किसानो के उन्नयन एवं सतत विकास के लिए फसली ऋण मोचन योजना के क्रियान्वयन हेतु कृषकों के आधार कार्ड बनवाने तथा उनमे संसाधनो हेतु सी0एस0सी0 कर्मचारियों को समस्त तहसीलो एवं विकास खण्डों में किसानो के आधार कार्ड बनाने एवं संशोधित करने हेतु तहसीलवार नामित किया गया है जो आधार कार्ड मशीन लेकर तहसीलो एवं विकास खण्डों में उपस्थित रहकर आवंटित स्थानों पर आधार कार्ड बनायेंगे। इसके साथ ही इलाहाबाद यू0पी0 ग्रामीण बैंक राठ रोड, उरई पर भी आधार कार्ड बनाये जायेंगे ।
जिन कृषको को आधार कार्ड बनवाना हो वह उक्त स्थानों पर पहुंच कर अपने आधार कार्ड नया बनवा सकते है तथा संशोधन भी करा सकते है। जिसकी दर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण उ0प्र0 लखनऊ द्वारा नये आधार कार्ड का शुल्क 10 रू0 ब्लैक एण्ड व्हाइट प्रिन्ट व आधार कार्ड संशोधन कराने का शुल्क 25 रू0 निर्धारित किया गया है।






Leave a comment