उरई । गरीब व उपेक्षित बच्चों को गोद लेकर उनको शिक्षित करने का जो संकल्प क्षीरसागर ने अपनत्व कार्यक्रम में लिया था। बुधवार को इन सभी कक्षा एक से इंटर तक के बच्चों को जो बस्ता, कापियां, किताबें लंच बाक्स तथा पानी की बोतल देकर उनका भविष्य सुधारने का जो कार्य किया हैए इससे समाज तथा अन्य विद्यालयों को प्रेरणा लेनी चाहिए। यह उदगार मुख्य अतिथि व सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने व्यक्त किए। वह आज आचार्य नरेंद्र देव इंटर कालेज के सभागार में क्षीरसागर परिवार की ओर से गरीब व उपेक्षित बच्चों को गोद लेकर उनके शिक्षित करने के समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने क्षीरसागर परिवार की माधुरी तिवारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुदामा दीक्षित व जिला पंचायत सदस्य नम्रता तिवारी दीक्षित की भूरि भूरि प्रशंसा की। उन्होने गरीब बच्चों के लिए पुस्तकालय खुलवाने का ऐलान भी किया ।

जिला विद्यालय निरीक्षक एवं प्रभारी बीएसए भगवत प्रसाद पटेल ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में गरीब व वंचित पररिवारों को बच्चों में नई आशा का संचार करते हैं कि सरकार के अलावा समाज भी उनकी चिंता कर रहा है। समाज के लिए ऐसे कार्यक्रम प्रेरणादाई है। लोगों को  इस दिशा में और कार्य करना चाहिए। इस अपनत्व कार्यक्रम की संयोजिका व जिला पंचायत सदस्य नम्रता तिवारी दीक्षित ने कहा कि इस जनपद के लोगों ने हमारे परिवार का हमेशा सहयोग दिया है तो मेरी मां श्रीमती माधुरी तिवारी, मेरे पति सुदामा दीक्षित तथा मैंने यह सोचा कि यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम गरीबों व उपेक्षित वर्ग के लोगों  के बच्चों को गोद लेकर उन्हें न सिर्फ शिक्षित करें बल्कि उनमें अच्छे नागरिक बने के संस्कार भी डाले। उन्होंने कहा कि पहले हमने सिर्फ पचास बच्चों को गोद लेने की सोची थी। लेकिन गरीब व उपेक्षित बच्चों की बड़ी संख्या को देखकर हमने यह संख्या बढ़ाकर डेढ़ सौ कर दी। इन बच्चों को हम पिछले दो महीने मई जून के समर कैंप में हमें इन बच्चों को पढ़ाई के अलावा संगीत, नृत्य तथा चित्रकला की शिक्षा अच्छे शिक्षकों से दिलाई है। हम इन बच्चों को झांसी, ओरछा, ललितपुर के ऐतहासिक व धार्मिक स्थलों को दिखाया है ताकि उनकी रूचि शिक्षा के अलावा साहित्य, कला, संगीत, इतिहास व धर्म संस्कृति के रुप में भी जुड़े। उन्होंने कहा कि मैं तो इन बच्चों के भविष्य की परछाई ही हूं। इनके मां बाप भीइन बच्चों का यदि घर में देखभाल करेंगे तो इनका भविष्य सुंदर बनने से कोई नहीं रोक सकता है।

 

 

कार्यक्रम संयोजक व पूर्व ब्लाक प्रमुख सुदामा दीक्षित ने कहा  कि हम तन, मन, धन से इन गरीब व उपेक्षित बच्चों का भविष्य बेहतर बनाने के लिए जी जान से जुटे हुए हैं। एडीआर के प्रदेश समन्वयक व वरिष्ठ पत्रकार अनिल शर्मा ने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम प्रदेश में अनूठा है। तमाम विद्यालयों के प्रबंधतंत्र कोइससे प्रेरणा लेनी चाहिए। ताकि और गरीब व उपेक्षित बच्चों का भविष्य बेहतर बन सके। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रधानाचार्य रामप्रकाश द्विवेदी ने कहा कि समाज की सेवा करना क्षीरसागर परिवार की परंपरा रही है। लेकिन यह कार्य निश्चित रुप से एक नया तथा समाज के गरीबों और उपेक्षित बच्चों के जीवन को सुनहरा बनाने वाला है। भाजपा सदर विधायक के प्रतिनिधि जयप्रकाश द्विवेदी, सीओ सिटी संतोष कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता संजय रेजा, प्रधानाचार्य रविप्रकाश राठौर ने भी इस कार्यक्रम की सराहना की। इस अवसर पर पत्रकार आबिद नकवी, मनोज शर्मा, आसिफ खान, शशि शेखर दुबे, सुशील पांडेय, समाजसेवी महेश अज्निहोत्री छुल्ली, बुद्धसिंह पटेल, मृदुल दांतरे सहित सैंकड़ों प्रबुद्धजन व अभिभावक मौजूद थे। इस दौरान प्रसिद्ध गायक मिर्जा साबिर बेग ने अपने गीतों से छात्र-छात्राओं की हौसला अफजाई की। कलाकार सुल्तान ने तबले पर कला के जौहर दिखाए। समारोह में सभी डेढ़ सौ गोद लिए बच्चों को एक बैग, कापियां, किताबें, लंच बाक्स, पानी की बोतल देकर उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम का संचालन सुदामा दीक्षित ने किया।

 

 

Leave a comment