
उरई। मध्य प्रदेश और राजस्थान में लगातार हो रही वर्षा के कारण यमुना नदी का जलस्तर भी बढ़ता जा रहा है। जिसका असर उत्तर प्रदेश में बुन्देलखण्ड के जनपद जालौन के कालपी में पहुंच गया है। यमुना नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ते हुए हुआ 99.50 सेमी पहुंच गया है। जो खतरे से 8.50 मीटर नीचे है।
यमुना नदी का लगातार बढ़ रहे जल स्तर को देखते हुए उपजिलाधिकारी कालपी सतीश चन्द्र ने बाढ़ की संम्भाव व्यक्त की है। बाढ़ की सम्भाव व्यक्त करते हुए उन्होंने चौकियों को सर्तक रहने के निर्देश दिये। साथ नदी किनारे रहने वाले लोगों को चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि देश के मप्र व राजस्थान में लगातार लम्बे समय से हो रही वर्षा के चलते बाढ़ का पानी चम्बल नदी में आने से उससे जुड़ी यमुना नदी में बाढ़ का पानी आ गया है। जिससे यमुना का जल स्तर दो दिनों से बढ़ता हुआ 99 मी 50 सेमी तक पंहुच गया है जो अभी खतरे के निशान से 8 मीटर पचास सेमीनीचे है। नदी में बाढ़ का पानी आने से नदी के किनारे खड़ी सब्जी की फसले अधिकांश नष्ट हो गयी है। केन्द्रीय जल आयोग के कर्मचारी हरदयाल ने बताया कि दोपहर 12 बजे से नदी का जल स्तर स्थिर हो गया है। तथा जल स्थर घटने की सम्भावना जतायी है






Leave a comment