उरई। बुन्देलखंड में जालौन जनपद के कालपी थाना क्षेत्र में दरगाह में बने कमरें में किरायेदार ने फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लटकते शव को उतारकर कब्जे में ले लिया है।
जनपद जालौन की कालपी कोतवाली क्षेत्र के खानकाह शरीफ दरगाह के पीछे बने कमरे में 40 वर्षीय इमाम अली निवासी ग्राम परासन अपने परिवार के साथ किराये से रहता था। यहां वह मजदूरी करके अपने परिवार को भरण पोषण करता था। गुरुवार की सुबह तकरीबन दस बजे कमरे में बने रोशनदान से लटक कर इमाम अली ने फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई।

Leave a comment