कोंच-उरई। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिनेश यादव जैसारी ने आज जिला उपाध्यक्ष की कमान आलोक राठौर धनसिंह निवासी ब्यौना राजा को सौंपी है जिससे आलोक के समर्थकों में हर्ष व्याप्त है। इस नई जिम्मेदारी से लैस आलोक ने कहा है कि भले ही समाज वादी पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश न हो लेकिन आज भी पार्टी मुखिया जनता के दिलों पर राज करते हैं और उनकी नीतियों की जनता भी कायल है। उन्होंने मौजूदा भाजपा सरकार पर तोहमत मढी कि समाजवादी को झलकपट से हराया गया है और आने बाले 2019 के लोकसभा चुनाव में जनता ही इसका माकूल जबाब देगी। इस दौरान आकाश अग्रवाल, राहुल पाटकर, दीपक यादव, दीपक पाल भेंपता, भानु राठौर आदि मौजूद रहे।






Leave a comment