उरई। रक्षा बंधन पर मायके आई युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे घर में त्यौहार की खुशी का माहौल एक झटके में गहरे मातम में बदल गया। रेंढ़र थाने के ग्राम बहावलपुर में विनीता (35वर्ष) बाबुल के घर रक्षा बंधन मनाने के लिए हाल ही में आई थी। रक्षा बंधन के दिन भाईयों को राखी बाधने की हुलास से भरी नजर आती थी। लेकिन आज अचानक न जाने क्या हुआ जिससे विनीता एकदम अवसाद ग्रस्त हो गई और घरवालों की जानकारी के बिना फांसी पर लटककर जान दे बैठी। जब उसका शव फांसी पर झूलता दिखा तब घरवालों को खबर हुई तो पूरे घर में कोहराम मच गया।

Leave a comment