कोंच-उरई। कस्बे से हज यात्रा पर रवाना होने बाले दंपत्ति को पूर्व बारसंघ अध्यक्ष तथा उनके तमाम शुभचिंतक और मोहल्ले वासी विदा करने रेलवे स्टेशन पहुंचे और उनकी यात्रा मंगलमय होने की कामना की। कस्बे के अब्दुल बासित एवं उनकी बेगम अन्नो आज हज यात्रा पर रवाना हो गये। बारसंघ के पूर्व अध्यक्ष विज्ञान विशारद सीरौठिया, सर्राफा व्यवसायी महेन्द्र सोनी लला, मोहम्मद नईम, मन्नू हाजी, हाफिज साबिर, अहमद हसन, लाला मिस्त्री, सलीम, मोहम्मद उमर, मन्नू पेंटर, ताहिर, शाहिद मतीन, राशिद अली, हाजी गौहर, नजरअली सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a comment