उरई। टीईटी संघर्ष मोर्चा के नारेबाजी के बीच उग्र विरोध प्रदर्शन के कारण जिला बेसिक शिक्षाअधिकारी कार्यालय में आज दिन भर अफरा-तफरी का माहौल रहा। बाद में संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। शिक्षा मित्र से सहायक अध्यापक बने शिक्षकों की सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बर्खास्तगी के बाद शिक्षा विभाग में नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे अन्य क्वालीफाइड बेरोजगारों के संगठनों में गरमाहट आ गई है। जिसके नतीजा बतौर आज टीईटी बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय पर धरना देकर अपने अस्तित्व का प्रदर्शन किया।

Leave a comment