कोंच-उरई। कैलिया पुलिस ने आज सुबह झांसी बॉर्डर पर दो लोगों को तीस लिटर कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक कोबरा सिपाही पहाडगांव की ओर गश्त पर थे तभी उन्हें झांसी बॉर्डर पर दो लोग संदिग्ध हालत में दिखे। उन्हें रोक कर खानातलाशी ली तो उनके पास से तीस लिटर कच्ची शराब बरामद हुई। पकड़े गये दोनों आरोपियों राघवेन्द्र पुत्र हरिओम व सुनील पुत्र अशोक निवासी सेसा के समीप कबूतरा डेरा को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया है।

Leave a comment