उरई। बुन्देलखंड में जनपद जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत रामनगर में संदिग्ध परिस्थितियों गोली लगने से एक किशोरी की मौत हो गई। जबकि मृतका की बहन और पिता घायल हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायरिंग करने का आरोप जहां मृतका की मां मकान मालिक के लड़के पर लगा रही है तो वहीं स्थानीय लोग पिता पर स्वयं गोली चलाने का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल सूचना पर थाने की पुलिस समेत उच्चधिकारी मौके पर पहुंचे।जनपद जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत रामनगर में लक्ष्मी मंदिर के नजदीक दयाशंकर अपने परिवार के साथ किराये से रमेश खरे के मकान में दो साल से रह रहा है। दयाशंकर के घर में उसकी 16 वर्षीय बेटी भी रहती है। दयाशंकर के घर पर शाम को अचानक गोली चली। गोली चलने की आवाज सुनकर स्थानी लोगों ने थाने की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाने की पुलिस व उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां देखा कि गोली लगने से दयाशंकर, उसकी 16 वर्षीय बेटी दीपाली और दूसरी बेटनी खून से लथ-पथ पड़े हुए थे। सभी उपचार के लिए अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने दीपली को मृत घोषित कर दिया। जबकि दयाशंकर और उसकी दूसरी बेटी की हालत गम्भीर बताई जा रही है।
घटना के बारे में जानकारी देते हुए दयाशंकर की पत्नी शशि का कहना है कि उसकी बेटियों और पति पर गोली चलाने वाला मकान मालिक का बेटा है। जो गोली मारकर भाग गया है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि यह गोली दयाशंकर ने स्वयं बेटियों और खुद को मार ली। फिलहाल पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद कर छानबीन शुरु कर दी है। समाचार लिखे जाने तक हमले का कारण और कौन है इसके पीछे यह स्पष्ट नहीं हो सका था।






Leave a comment