उरई। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जनशती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रंखला में आज माधौगढ़ में रक्त परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। अमृत पैलेस में आयोजित इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक संतराम सिंह सेंगर ने कहा कि रक्तदान से किसी को जीवन दान मिलना संभव होता है। इसलिए रक्तदान से बढ़कर कोई दान नही है। उन्होनें कहा कि चिकित्सा शास्त्र रक्तदान की वजह से शरीर में किसी भी तरह की कमजोरी न आने के लिए आश्वस्त करता है। इसलिए रक्तदान करने में कोई हिचक नही होनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि अजय नायक ने भी रक्त दान दाताओं का उत्साहवर्धन किया। गोष्ठी का संचालन ज्योतिष कुरौती ने किया। इस अवसर पर सत्येंद्र भदौरिया, अमित कठिल, शिवशंकर तोमर, बंटू चैधरी, चैटाला, सत्येंद्र चैहान, रोहित सिहारी, आनंद कुरसेड़ा आदि उपस्थित रहे। लगभग 60 लोगों ने इस अवसर पर अपना रक्त परीक्षण कराया। साथ ही यह वचन दिया कि आवश्यकता पड़ने पर काॅल मिलते ही वे तत्काल रक्त दान के लिए हाजिर हो जायेगें।

Leave a comment