उरई।जिलाधिकारी नरेन्द्र शंकर पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में थाना चुर्खी तथा सिरसा कलार में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमे पुराने पांच-पांच मामलांे के निस्तारण के सम्बन्ध में शिकायत कर्ताओं से बात कर निस्तारण की जानकारी की गई। कहीं-कहीं निस्तारण की स्थिति गुणवत्ता पूर्वक न होने तथा समाधान दिवस रजिस्टर में अंकन ठीक तरह से न करने तथा उसे किसी उच्च अधिकारी यथा क्षेत्राधिकारी अथवा उपजिलाधिकारी से अवलोकित न कराने पर हिदायत दी गई कि यह कार्यवाहियां भी पूर्ण कराये तथा समाधान दिसस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण विवादित स्थल के स्थलीय निरीक्षण कर किया जाये। जो वाद न्यायालय में लम्बित है उन्हें न्यायालय के निर्णय पर छोड़ दंे उनमे कोई हस्तक्षेप न किया जाये। पुलिस/राजस्व विभाग की टीम गठित कर सभी विवादित मामलों की जांच करा कर निस्तारण कराने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी जालौन तहसीलदार जालौन क्षेत्राधिकारी जालौन थानाध्यक्ष तथा ग्राम प्रधान उपस्थित रहें।

 

Leave a comment