कोंच-उरई। राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर गहोई भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जाने माने समाजसेवी अधिवक्ता सुनील लोहिया को गहोई गौरव सम्मान से अलंकृत किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज की ओर से इलाकाई विधायक मूलचंद्र निरंजन द्वारा प्रदान किया गया। विधायक ने लोहिया के समाज के प्रति किये गये और अभी भी किये जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुये कहा कि लोहिया ने बस और रेल यातायात में सुबिधायें दिलाये जाने के लिये सतत प्रयत्नशील रह कर उल्लेखनीय कार्य किये हैं। उन्होंने लोहिया द्वारा उन्हें दिये गये एक पत्र को उद्घृत करते हुये कहा कि लोहिया ने कोंच और आसपास के क्षेत्र के लोगों की जनभावनाओं को देखते हुये उनसे रेल मंत्रालय को पत्र लिखने के लिये कहा गया है जिसमें लखनऊ से दिल्ली वाया कानपुर, उरई, झांसी के रास्ते चलाई जाये और इसका नाम मैथिलीशरण गुप्त एक्सप्रेस किया जाये और ट्रेन के ठहराव एट के अलावा राष्ट्रकवि की जन्मस्थली चिरगांव भी बनाये जायें। विधायक ने बताया कि उन्होंने इस तरह का पत्र रेल मंत्री को लिख भी दिया है और इस ट्रेन के संचालन के लिये जो भी उनसे बन सकेगा, जरूर करेंगे ताकि बुंदेलखंड की रेल सुविधाओं में भी इजाफा हो सके।






Leave a comment