कोंच-उरई। आज सुबह एक महिला ने शौचालय में मिट्टी का तेल डाल कर खुद को आग लगा ली जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। उपचार के लिये सीएचसी लाई गई उक्त महिला को गंभीर हालत में झांसी रेफर किया गया है। राखी त्योहार को लेकर चार दिन पहले ही महिला अपने मायके आई थी और वहीं घटना को अंजाम दिया। मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छानी की रहने बाली एक विवाहिता कल्पना (32) पत्नी संतोष कुमार रक्षाबंधन त्योहार को लेकर चार दिन पहले ही अपने मायके ग्राम वरोदा खुर्द आई थी। आज सुबह अज्ञात कारणों के चलते उसने मायके के घर के शौचालय में जाकर अपने ऊपर मिट्टी का तेल उंडेला और आग लगा ली जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। उपचार के लिये उसे सीएचसी लाया गया था जहां से गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।






Leave a comment