उरई। डकोर थाने के मुहम्मदाबाद गांव में बीती रात चोरों ने निजी नलकूपों को निशाना बनाया। चोरों ने महिपाल राजपूत के टयूबवैल का ताला तोड़ने का प्रयास किया। जिसके न टूटने पर खिड़की को तोड़कर ट्रांसफार्मर का तेल निकाल ले गये साथ ही उसका स्टार्टर भी उठा ले गये। इसके बाद हाजी मुबीन के टयूबवैल की कोठी के भीतर दीवार तोड़ कर घुस गये और पीतल के साॅकिट व अन्य सामान उखाड़ ले गये। सुबह हाजी मुबीन ने डायल-100 को सूचना दी। लेकिन डायल-100 खानापूरी करके चली गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को भी सूचना दे दी है।

Leave a comment