उरई। राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संस्थान के युवा प्रकोष्ठ ने कुठौंद विकास खंड की ग्राम पंचायतों में सफाई की दशा को लेकर तीखा असंतोष जताया है। संस्थान ने कुठौंद के खंड विकास अधिकारी को इस बाबत एक ज्ञापन भी शनिवार को सौंपा। युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लवकेश सिंह, रवि तिवारी और शिवनायक सिंह ने सौंपे गये ज्ञापन में बताया कि कुठौंद क्षेत्र में 90 प्रतिशत ग्राम पंचायतों में प्रधानों की मिली भगत से सफाई कर्मचारी गायब रहते हैं। जिससे प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान का मखौल नजर आ रहा। उन्होनें कहा कि इस अंधेरगर्दी को खत्म किया जाना चाहिए। खंड विकास अधिकारी ने ज्ञापन को गंभीरता से संज्ञान लेते हुए प्रधानों और सफाई कर्मचारियों के पेंच कसने का आश्वासन दिया।






Leave a comment