कोंच-उरई। अगस्त माह के पहले शनिवार को सर्किल के चारों थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सभी चारों थानों में कुल 23 समस्यायें आईं जिनमें 13 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। कोंच में तहसीलदार सतीश वर्मा व सीओ रुक्मिणी वर्मा की मौजूदगी में निपटे समाधान दिवस में आईं समस्याओं को लेकर सीओ ने अपने अधीनस्थों से कहा कि राजस्व के मामलों में वे सीधा हस्तक्षेप न करें बल्कि राजस्व विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ बेहतर तालमेल बिठा कर समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान करें। तहसीलदार ने भी लेखपालों को आगाह किया कि वे किसी मामले में पार्टी कतई न बनें और समस्याओं को गंभीरता से लेकर उनका यथोचित निदान करें। कोंच कोतवाली में 8 समस्यायें आईं जिनमें 1 का मौके पर निस्तारण किया गया। गयाप्रसाद वर्मा निवासी भदेवरा ने दुर्घटना से संबंधित प्रार्थना पत्र दिया, रामशंकर कुंवरपुरा, राजकुमार कुदरा खुर्द, भूपेन्द्रसिंह पटेल बस्ती आदि ने जमीनी विवाद को लेकर प्रार्थना पत्र दिये। ग्राम दिरावटी निवासी संतोष, धीरेन्द्र, रमाकांत, राजकुमार, वीरेन्द्र, श्रीराम, अवधेश आदि ने प्रार्थना पत्र देकर गांव के धर्मेन्द्र पुत्र तेजराम पर आरोप लगाया कि वह अक्सर झूठी शिकायतें देकर ग्रामीणों को परेशान करता है। इस दौरान कोतवाल सत्यदेव सिंह, खेड़ा चैकी इंचार्ज उमेश सिंह, सुरही चैकी इंचार्ज अवधेशकुमार आदि मौजूद रहे। नदीगांव में एसडीएम सुरेश सोनी की अध्यक्षता में निपटे समाधान दिवस में 4 शिकायतें आईं और सभी का निराकरण कर दिया गया। एसओ रवीन्द्र कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे। कैलिया में एसओ प्रभुनाथ की अध्यक्षता में 6 शिकायतें आईं, 4 का निस्तारण कर दिया गया। एट में नायब तहसीलदार नरेन्द्र राम की अध्यक्षता में कुल 5 शिकायतें आईं जिनमें 4 का निस्तारण कर दिया गया। एसओ चंद्रशेखर दुवे मौजूद रहे।

Leave a comment