
उरई। समाजवादी पार्टी की आज मासिक बैठक में छोटे लोहिया पंडित जनेश्वर मिश्र की 84 वीं जयंती पर उनकी सेवाओं को याद किया गया। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में सर्वप्रथम छोटे लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर चर्चा कीगई।
जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह दादी ने बताया कि जनेश्वर मिश्र का जन्म पांच अगस्त 1933 में बलिया में हुआ था। समाजवादी विचारधारा के प्रति दृढ़ निष्ठा के कारण ही वह छोटे लोहिया के नाम से पहचाने जाते है। उन्होंने जनहित के मुद्दों को लेकर कई बार जेल यात्राएं की। तो कई बार लोक सभा का चुनाव जीतकर भारत सरकार में मंत्री रहे। उनकी ईमानदारी की मिसाल थी कि वह कई बार मंत्री बनने के बाद भी उनके पास न तो कोई गाड़ी थी और न ही कोई बगला। सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि 9 अगस्त को राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर क्रांतिदिवस का आयोजन चुर्खी बाईपास स्थित ग्रीन गार्डन हाउस में सुबह 10 बजे से किया जाएगा। जिसमें सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को उपस्थित रहना है। बैठक में पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी, पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा, शिवराम कुशवाहा, आरपी निरंजन, चैधरी विष्णुपाल सिंह नन्नूराजा, सुरेन्द्र बजरिया, हाजी सोहराव खां, रामरतन प्रजापति, साकिर अली कदौरा, का. राधेलाल गुप्ता, लाखन सिंहकुशवाहा, शफीकुर्ररहमान कश्पी, विजय कुशवाहा, सरनाम सिंह यादव, महंत कृष्णपालसिंह, दीपराज गुर्जर, पुष्पेन्द्र यादव, दीपू यादव, संदीप यादव, पवनकांत रैक्यवार, बीरेन्द्र सिंह यादव, जयदेव सिंह यादव, जितेन्द्र यादव, भानूराजपूत, भानू वर्मा, कल्लू काशीखेरा, रामप्रकाश गुप्ता, शिवबालक यादव, हरमोहन यादव, मांडवी निरंजन, मीरा राठौर, गुड्डूी निरंजन, दिनेश यादव, मिर्जा साबिर बेग, हवीव खां, गोविंद यादव एट, अमर सिंह मास्टर, बीरसिंह बघेल, जमालुद्दीन पप्पू, महेन्द्र कठेरिया, खिलौने निरंजन, इकबाल मंसूरी मधू श्रीवास्तव, अहमद रईन, रामकृष्ण नन्ना, अशोक गुप्ता महावली, केके प्रजापति, सुरेश याज्ञिक, देवेन्द्र यादव, बबलू सुपर, पंकज भुआ, जयवीर यादव, राहुल बाबा सहित तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।






Leave a comment