उरई। सीमा विवाद और मसूद अजहर को संरक्षण का मामला गर्माने से सारे देश में चीन विरोधी लहरें मचलने लगी हैं। हिन्दुस्तान में चीनी माल की खपत को जोरदार धक्के के रूप में इसका असर सामने आ रहा है। इसी कड़ी मे आज ग्रीन महिला गैंग की सदस्याओं ने बाजार में राखी की दुकानों पर घूम-घूम कर उनसे चायनीज राखी की बिक्री न करने की गुहार लगाई। तांकि भारत के लोगों की भावनाओं का एहसास चीन की निरंकुश सत्ता को कराया जा सके। इतना ही नही इसके बाद उन्होनें चायनीज राखियों के पुराने माल की बीच बाजार होली जलाकर गांधी बाबा के समय विदेशी कपड़ों की होली जलाने के चलाये गये आंदोलन का इतिहास नये आयाम में जिंदा कर दिया।

Leave a comment