उरई । 1999 में ऑपरेशन विजय में चिल्ली उरई के सिपाही योगेंद्र पाल की 18 वीं पुण्यतिथि मनाई गई जिसमें समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह यादव ने माल्यार्पण कर शहीद को श्रद्धांजलि दी। जितेंद्र सिंह  ने  कहा कि शहीद योगेंद्र  पाल ने हमारे  साथ ट्रेनिंग की थी वो उनके  सेना के साथी थे ।इस नाते  उनकी शहादत पर  उन्हे हमेशा गर्व रहेगा ।

इस मौके पर जयदेव सिंह यादव प्रदेश महासचिव समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ, संतराम सिंह सेंगर पूर्व विधायक माधवगढ़, कैप्टन गंगाराम पाल, पैटी ऑफिसर रामशंकर ,सीपी तिवारी, चिल्ली ग्राम के प्रधान परिहार जी ,रवि पाल, वीर नारी भूरी देवी सहित सैकड़ों ग्रामवासी, क्षेत्रवासी, बच्चे व महिलाएं उपस्थित रहे । गणमान्य व्यक्तियों ने इस अवसर पर देशभक्ति को बल देने वाले विचार रखे । शहीद योगेंद्र सिंह अमर रहे , जब तक सूरज चांद रहेगा योगेंद्र सिंह तेरा नाम रहेगा के नारों से स्कूल प्रांगण गूंजता रहा ।

 

Leave a comment